७५ हजार करोड़ के गोदरेज परिवार की बेटी बनेगी इंदौर राजघराने की बहू…

७५ हजार करोड़ के गोदरेज परिवार की बेटी बनेगी इंदौर राजघराने की बहू…
महेश्वर(इंदौर) : होलकर परिवार के राजवाड़ा में २८-२९ दिसंबर को होने वाली शाही शादी चर्चा में है। यहां शादी की तैयारियों के साथ ही चहल-पहल भी बढ़ गई है। इंदौर के होल्कर वंश के महाराज शिवाजीराव के छोटे बेटे यशवंत की शादी मुंबई के उद्योगपति विजय कृष्ण गोदरेज की बेटी नायरिका से तय हुई है। फोर्ब्स द्वारा जुलाई २०१५ में किए गए सर्वे में गोदरेज परिवार की कुल संपत्ति ७५३१८ करोड़ रुपए बताई गई थी। इस लिस्ट में गोदरेज को एशिया के ५० सबसे धनी परिवारों में 15वां स्थान मिला था। बता दें की नायरिका के पिता विजय कृष्ण गोदरेज कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल हैं।
यशवंत व नायरिका ने मुंबई में नर्सरी की पढ़ाई साथ-साथ की। उसके बाद भी वे एक-दूसरे से मिलते रहे हैं। दोनों बचपन के दोस्त है। दोनों परिवारों की खासी जान-पहचान है। शनिवार के दिन यशवंत व नायरिका दोनों महेश्वर पहुंचे। उन्होंने कुछ निजी बातें भास्कर से शेयर की। यशवंत ने कहा, पिछले डेढ़ साल में यहां नायरिका दो बार आ चुकी हैं। उन्हें महेश्वर का नेचुरल व्यू, नर्मदा और घाट पसंद है। पिछले जन्मदिन पर उन्होंने नायरिका को महेश्वरी साड़ी गिफ्ट की थी। वह पसंद आई। वे महेश्वरी ड्रेस व साड़ी पहनती हैं। शादी में महेश्वरी साड़ी ही पहनेंगी। यहां की रेवा सोसायटी साड़ी तैयार कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

धनगर समाजातील आडनावे-

About 108 clans(108 कुळ/कुल) of Dhangars and 22 sub castes (22 पोट जाती).

List of Hatkar clans