हैडन के अनुसार भारत मुख्यत: तीन भौगोलिक प्रदेशों में बंटा है-

हैडन का वर्गीकरण

हैडन के अनुसार भारत मुख्यत: तीन भौगोलिक प्रदेशों में बंटा है-
1.    हिमालय प्रदेश
2.    उत्तरी मैदान
3.    दक्षिण का पठार
इन प्रदेशों में निम्न प्रजातियों के तत्त्व पाए जाते हैं-
() हिमालय प्रदेश

(1) भारतीय आर्य - जैसे कनेत जो हिमाचल प्रदेश की कुल्लू घाटी में पाए जाते हैं और जिनमें तिब्बती रक्त का अंश भी मिलता है।
(2) मंगोल जैसे नेपाल और भूटान के पर्वतीय भागों में भूटिया, गुरंग, गुर्मी, गुरखा और नेबार लोग मिलते हैं।
(3)पर्वतीय भागों में लाहुल क्षेत्र के कनेत लोग।
() मैदानी भागों में दो प्रकार के लोग पाए जाते हैं-
(1) कश्मीर की घाटी, राजस्थान और पंजाब में रहने वाले धनगर ,जाट, गूजर, राजपूत, आदि, जिनका रंग गोरा, कद लम्बा, सिर लम्बा, चौड़ा ललाट, लम्बा संकरा चेहरा और सीधी लम्बी नाक होती है।
(2)हिमालय प्रदेश में शिवालिक प्रदेश के पहाड़ी लोग तथा दक्षिण की ओर के लोग।
() दक्षिण के पठार पर पाए जाने वाले लोगों के लिए हैडन ने द्राविड़ शब्द का उपयोग किया है। यहाँ इनके अनुसार ये तत्त्व पाए जाते हैं-
(1) पूर्व द्राविड़-सन्थाल, पनियान, कडार, कुरुम्बा, इरूला, कन्नीकर, कौंध, भील, गोंड, कोलारी और मुण्डा लोग इसके उदाहरण हैं। ये नाटे काले से भूरे रंग के लहरदार घुंघराले बाल वाले और चौड़ी नाक वाले होते हैं।
(2) द्राविड़-मालाबार तट और केरल के निवासी, जिनमें नय्यर, बड़ागा, तियान, कनारी हिन्दू, इजूवान और तमिल ब्राह्मण सम्मिलित हैं। ये लोग तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा बोलते हैं।
(3)दक्षिणी चौड़े सिर वाले लोग बेल्लारी से लगाकर तिरुनलवैली ज़िले तक फैले हैं। पनियान और पराबा मछुए इनके प्रतिनिधि हैं।
(4)पश्चिमी चौड़े सिर वाले लोग गुजरात से लगाकर पश्चिमी तट पर केरल में मिलते हैं। नागर ब्राह्मण, प्रभु, धनगर,मराठा, कुर्ग आदि इनके प्रतिनिधि हैं।



Comments

Popular posts from this blog

धनगर समाजातील आडनावे-

About 108 clans(108 कुळ/कुल) of Dhangars and 22 sub castes (22 पोट जाती).

List of Hatkar clans